Maruti Suzuki S-Presso: भारतीय ऑटो बाजार में कम बजट वाली कार की जब भी बात होती है, तो Maruti Suzuki का नाम सबसे पहले आता है। क्यूंकि Maruti Suzuki न तो सिर्फ कम बजट के लिए जानी जाती है बल्कि यह कार मॉडर्न लुक, शानदार परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज के लिए भी भारतीय बाजार में फेमस है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Maruti Suzuki S-Presso कार के बारे में बात करने वाले हैं जो कम कीमत में ज्यादा माइलेज प्रदान करती हैं इस कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (कुछ वेरिएंट में), एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइये जानते हैं Maruti Suzuki S-Presso कार के बारे में विस्तार से
Maruti Suzuki S-Presso फीचर्स
Maruti Suzuki S-Presso कार का इंटीरियर सिंपल लेकिन मॉडर्न है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (कुछ वेरिएंट में), एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके आलावा सेफ्टी के मामले में भी S-Presso बेहतर है। इसमें डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं, जो इसे सुरक्षित बनाते हैं।
Maruti Suzuki S-Presso इंजन और माइलेज
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso) अपने 1.0-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन के साथ बेहतरीन माइलेज देती है, जो पेट्रोल पर 24.12 से 25.3 किमी/लीटर और सीएनजी (CNG) पर 32.73 किमी/किलोग्राम तक का दावा करती है। इसमें 998cc का इंजन है जो 65.71 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक (AGS) दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।
Maruti Suzuki S-Presso कीमत
Maruti की ओर से S-Presso के बेस वेरिएंट STD को 3.50 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इस हैचबैक को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 16 हजार रुपये आरटीओ और करीब 24 हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद Maruti S Presso STD on road price करीब 3.94 लाख रुपये के आस-पास हो जाएगा।
ये भी पढ़े-
पापा की परियों की पहली पसंद बनी Lectrix SX25 इलेक्ट्रिक स्कूटर, सस्ती कीमत में मिलेगा दमदार रेंज



