Bajaj Chetak Electric : देशभर में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम लोगों की जेब पर बड़ा असर डाला है। रोजाना ऑफिस, कॉलेज और बाजार जाने वाले लोगों के लिए अब पेट्रोल बाइक और स्कूटर चलाना पहले जितना आसान नहीं रह गया। ऐसे समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी बीच Bajaj Chetak Electric लोगों के लिए एक शानदार विकल्प बनकर सामने आया है। शानदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और कम खर्च में लंबी दूरी तय करने की क्षमता के कारण यह इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आईए जानते हैं विस्तार से ….
Bajaj Chetak Electric का फीचर्स
Bajaj Chetak Electric सिर्फ एक साधारण स्कूटर नहीं बल्कि स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस आधुनिक वाहन है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके जरिए कॉल और मैसेज अलर्ट के साथ म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
कंपनी का ‘चेतक’ मोबाइल ऐप भी काफी उपयोगी है। इस ऐप के जरिए जियो-फेंसिंग, व्हीकल ट्रैकिंग और एंटी-थेफ्ट फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा स्कूटर में हिल होल्ड असिस्ट और रिवर्स मोड जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं, जो राइडिंग को और आसान बनाते हैं।
मजबूत बॉडी और प्रीमियम डिजाइन
Bajaj Chetak Electric को कंपनी ने बेहद मजबूत मेटल बॉडी के साथ तैयार किया है, जिससे इसका लुक काफी प्रीमियम दिखाई देता है। स्कूटर का डिजाइन क्लासिक होने के साथ-साथ मॉडर्न टच भी देता है। शहर की सड़कों पर यह स्कूटर लोगों का ध्यान आसानी से आकर्षित करता है।
इसमें बेहतरीन डिजिटल LCD और TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार मिलता है। डिस्प्ले पर बैटरी लेवल, स्पीड, रेंज और कई जरूरी जानकारियां आसानी से दिखाई देती हैं।
Bajaj Chetak Electric बैटरी और माइलेज
Bajaj Chetak Electric में 3.0 kWh से लेकर 3.5 kWh तक की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। यह बैटरी लगभग 3.5 से 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। खास बात यह है कि इसे घर के सामान्य 5-एम्पियर सॉकेट से भी आसानी से चार्ज किया जा सकता है, जो सिंगल चार्ज पर 113 से 153 किलोमीटर तक की शानदार रेंज (माइलेज) देती है।
Bajaj Chetak Electric Price
भारत में Bajaj Chetak Electric की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹96,504 से शुरू होकर ₹1.49 लाख तक जाती है। अलग-अलग वेरिएंट और बैटरी क्षमता के अनुसार इसकी कीमत तय होती है। अगर आप भी पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं और कम खर्च में शानदार सफर चाहते हैं, तो Bajaj Chetak Electric आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।
रापचिक लुक के साथ TVS Apache RTR 160 मिल रहा है कौड़ियों के भाव में…जाने डिटेल
कम कीमत में स्पोर्टी लुक और दमदार माइलेज वाली TVS Raider युवाओं की बनी पहली पसंद
30,594 रुपए देकर घर ले जाएँ रापचिक लुक वाला Royal Enfield Hunter 350 बाइक
Maruti Suzuki S-Presso: कम बजट में SUV जैसा स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस



