30,594 रुपए देकर घर ले जाएँ रापचिक लुक वाला Royal Enfield Hunter 350 बाइक 

MAHIMA GUPTA
3 Min Read
Royal Enfield Hunter 350
WhatsApp Redirect Button

Royal Enfield Hunter 350 : अगर आप एक स्टाइलिश, दमदार और बजट में आने वाली बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Royal Enfield की Hunter 350 आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है। यह बाइक खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, जिसमें क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न टच देखने को मिलता है। सबसे खास बात यह है कि अब आप इसे 30,594 रुपये की डाउन पेमेंट देकर आसानी से घर ला सकते हैं,आइए जाने कैसे…..

Royal Enfield Hunter 350 का फीचर्स

Royal Enfield Hunter 350 का लुक काफी आकर्षक और स्पोर्टी है। इसमें रेट्रो स्टाइल राउंड हेडलाइट, मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्टाइलिश बॉडी ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे भीड़ से अलग बनाते हैं। बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जिससे इसकी रोड ग्रिप बेहतर होती है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल गेज और अन्य जरूरी जानकारी दिखाई देती है। टॉप वेरिएंट में ट्रिपर नेविगेशन की सुविधा भी मिलती है, जिससे राइडर्स को रास्ता ढूंढने में आसानी होती है। इसके अलावा USB चार्जिंग पोर्ट और टाइप-C चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

सुरक्षा के लिए बाइक में फ्रंट में 300mm और रियर में 270mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। वेरिएंट के हिसाब से इसमें सिंगल चैनल और डुअल चैनल ABS का विकल्प मिलता है। बेहतर कम्फर्ट के लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर दिए गए हैं।

Royal Enfield Hunter 350 इंजन और माइलेज

Royal Enfield Hunter 350 में 349.34cc का एयर-ऑयल कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.2 bhp की अधिकतम पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, जिससे शहर और हाईवे दोनों जगह स्मूद राइडिंग मिलती है।

परफॉर्मेंस के साथ-साथ इसका माइलेज भी काफी अच्छा है। ARAI के अनुसार Hunter 350 लगभग 36.2 kmpl का माइलेज देती है। इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे एक बार फुल टैंक कराने पर लगभग 450 से 460 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है।

Royal Enfield Hunter 350 Price & EMI

भारत में Hunter 350 की On Road कीमत 1,65,443 रुपए है। अगर आप इसे फाइनेंस पर लेते हैं, तो ₹ 30,594 की डाउन पेमेंट देकर इसे घर ला सकते हैं। इसके बाद 36 महीनों तक ₹₹4,870 तक की EMI भरनी पड़ेगी।

River Indie है कमाल का इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर चलता है 163 किलोमीटर

Maruti Suzuki S-Presso: कम बजट में SUV जैसा स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस

Bajaj की खतरनाक लुक वाली ये बाइक ले जाएं मात्र 3,082 रुपए की EMI पर

₹65,000 की शुरुआती कीमत में 320KM रेंज वाला OLA S1 X बना लोगों की पहली पसंद, जानें फीचर्स और कीमत

WhatsApp Redirect Button
Share This Article
Leave a Comment