Ultraviolette F77 Mach 2 : देश में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच अब हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इसी कड़ी में Ultraviolette Automotive की दमदार इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक Ultraviolette F77 Mach 2 बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। शानदार डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और जबरदस्त स्पीड के कारण यह बाइक युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है. आईए जानते हैं इस बाइक में क्या-क्या फीचर्स दिया गया है।
Ultraviolette F77 Mach 2 का फीचर्स
यह इलेक्ट्रिक बाइक केवल स्पीड ही नहीं बल्कि स्मार्ट फीचर्स के मामले में भी काफी एडवांस मानी जा रही है। इसमें 5 इंच का फुल कलर TFT डिस्प्ले मिलता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन सपोर्ट के साथ आता है।
बाइक में कंपनी का खास VIOLETTE A.I. सिस्टम भी दिया गया है, जो क्रैश अलर्ट, फॉल और टोइंग अलर्ट, रिमोट लॉकडाउन और एंटी-कोलिजन वॉर्निंग जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। इसके अलावा 4-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम बाइक की पकड़ और सुरक्षा को बेहतर बनाता है।
सुरक्षा फीचर्स में भी दमदार
सुरक्षा के मामले में भी Ultraviolette F77 Mach 2 काफी मजबूत दिखाई देती है। इसमें डुअल-चैनल ABS और डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC) दिया गया है, जिससे तेज रफ्तार में भी बाइक बेहतर कंट्रोल में रहती है।
इसके अलावा हिल होल्ड असिस्ट, डेल्टा वॉच और डीप स्लीप मोड जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल किए गए हैं। डेल्टा वॉच फीचर बाइक के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ होने पर तुरंत अलर्ट देता है।
स्पोर्टी डिजाइन और रेसिंग जैसी फील
Ultraviolette F77 Mach 2 को बेहद अग्रेसिव और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। इसका एयरोडायनामिक बॉडी स्टाइल इसे सड़क पर अलग पहचान देता है। बाइक का लुक किसी प्रीमियम सुपरबाइक जैसा दिखाई देता है, जो युवाओं को काफी आकर्षित कर रहा है।
कंपनी ने इसमें तीन राइडिंग मोड्स — Glide, Combat और Ballistic दिए हैं। अलग-अलग मोड्स के जरिए राइडर अपनी जरूरत के अनुसार बाइक की परफॉर्मेंस को कंट्रोल कर सकता है। वहीं 10-लेवल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम बैटरी को ब्रेकिंग के दौरान चार्ज करने में मदद करता है, जिससे रेंज बेहतर होती है।
Ultraviolette F77 Mach 2 का बैटरी और माइलेज
Ultraviolette F77 Mach 2 दो वेरिएंट्स — स्टैंडर्ड और रिकॉन में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड मॉडल में 7.1 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो लगभग 211 किलोमीटर की IDC रेंज देता है। वहीं रिकॉन वेरिएंट में 10.3 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसकी प्रमाणित रेंज लगभग 323 किलोमीटर बताई गई है।
रियल-वर्ल्ड इस्तेमाल में स्टैंडर्ड मॉडल करीब 150 से 180 किलोमीटर और रिकॉन वेरिएंट लगभग 200 से 260 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। दोनों वेरिएंट्स की टॉप स्पीड 155 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो इसे देश की सबसे तेज इलेक्ट्रिक बाइक्स में शामिल करती है।
Ultraviolette F77 Mach 2 Price
भारतीय बाजार में Ultraviolette F77 Mach 2 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹3.09 लाख से शुरू होकर टॉप रिकॉन वेरिएंट के लिए ₹4.24 लाख तक जाती है। शानदार स्पीड, प्रीमियम फीचर्स और इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मिश्रण होने के कारण यह बाइक युवाओं के बीच तेजी से अपनी पहचान बना रही है।
30,594 रुपए देकर घर ले जाएँ रापचिक लुक वाला Royal Enfield Hunter 350 बाइक
212 किलोमीटर का रेंज वाला TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर 3,491 प्रति माह की EMI पर बनाए अपना
1.5 लाख वाला Bajaj Pulsar N160 मात्र 2,464 रुपए की आसान मंथली किस्त पर खरीदें



