Yamaha MT 15 V2 : अगर आप एक स्टाइलिश, स्पोर्टी और दमदार परफॉर्मेंस वाली बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो Yamaha MT 15 V2 आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। यह बाइक खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, जिसमें अग्रेसिव लुक, एडवांस फीचर्स और शानदार माइलेज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक, यह बाइक हर जगह अपनी अलग पहचान बनाती है। आइये जाने इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से…..
Yamaha MT 15 V2 का फीचर्स
Yamaha MT 15 V2 में कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में खास बनाते हैं। इसमें USD (Upside Down) फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं, जो बेहतर स्टेबिलिटी और कम्फर्ट प्रदान करते हैं। बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं।
इसके अलावा इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) दिया गया है, जो स्लिपरी रोड पर बाइक को संतुलित रखने में मदद करता है। सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS दिया गया है। बाइक में प्रोजेक्टर LED हेडलाइट और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें स्पीड, गियर पोजिशन, फ्यूल इंडिकेटर जैसी जानकारी आसानी से देखी जा सकती है।
Yamaha MT 15 V2 इंजन और माइलेज
इस बाइक में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व इंजन दिया गया है, जो 18.4 PS की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन काफी स्मूद और पावरफुल है, जिससे राइडिंग का अनुभव शानदार बन जाता है।
Yamaha MT 15 V2 में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो हाई स्पीड पर भी बेहतर कंट्रोल देता है। माइलेज की बात करें तो यह बाइक लगभग 47 से 56 kmpl तक का माइलेज देती है, जो इस सेगमेंट में काफी अच्छा माना जाता है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबी दूरी तय करना आसान हो जाता है।
Yamaha MT 15 V2 Price & EMI
भारत में Yamaha MT 15 V2 की On Road कीमत ₹1,90,000 है। अगर आप इसे फाइनेंस पर लेते हैं, तो ₹ 25,073 की डाउन पेमेंट देकर इसे घर ला सकते हैं। इसके बाद 36 महीनों तक ₹5,956 तक की EMI भरनी पड़ेगी।
1.5 लाख वाला Bajaj Pulsar N160 मात्र 2,464 रुपए की आसान मंथली किस्त पर खरीदें
स्टाइल, स्पीड और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाला KTM 390 Duke युवाओं की बनी पहली पसंद
₹65,000 की शुरुआती कीमत में 320KM रेंज वाला OLA S1 X बना लोगों की पहली पसंद, जानें फीचर्स और कीमत
पापा की परियों की पहली पसंद बनी Lectrix SX25 इलेक्ट्रिक स्कूटर, सस्ती कीमत में मिलेगा दमदार रेंज



