अगर आप भी मिडिल क्लास परिवार से हैं और किसी ऐसे बाइक की तलाश में है जो कम से कम कीमत में मिल सके तो आपके लिए TVS की यह बाइक एकदम मस्त ऑप्शन में आपको बता दें कि TVS Sport देश की सबसे किफायती और बेहतरीन माइलेज देने वाली 110 सीसी कम्यूटर बाइक है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹58,600 से ₹65,700 के बीच है। आइये जानते है TVS Sport बाइक के बारे में विस्तार से….
इंजन और माइलेज प्रदर्शन
इसमें 109.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड ET-Fi (इको थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन) इंजन मिलता है, जो लगभग 8.19 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये बाइक 1 लीटर पेट्रोल में लगभग 70 से 80+ किलोमीटर तक का शानदार माइलेज देता है।
TVS Sport बाइक के फीचर्स
सुरक्षा फीचर्स: इसमें साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ सेंसर दिया गया है, जिससे साइड स्टैंड लगा होने पर बाइक स्टार्ट नहीं होती। इसके साथ ही बेहतर ब्रेकिंग के लिए सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग सिस्टम (SBT) भी उपलब्ध है, इस बाइक में आगे की तरफ ऑयल-डंप टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे की तरफ 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसके अलबवा इस बाइक में स्टाइलिश ग्राफिक्स, प्रीमियम 3D लोगो, और फ्यूल एफिशिएंसी सुधारने के लिए ‘इकोनोमीटर’ (Econometer), लंबी और कुशन वाली एक्स्ट्रा-लंग सीट लंबी यात्राओं के दौरान चालक और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए आरामदायक की सुविधा मिलती है।
TVS Sport बाइक की कीमत
एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹58,600 से शुरू होती है जिसकी ऑन-रोड कीमत शहर के अनुसार लगभग ₹73,000 से ₹77,000 के आसपास पड़ती है। लेकिन अगर आपका बजट 70 से 75000 तक का नहीं है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप चाहे तो टीवीएस के इस सपोर्ट बाइक को फाइनेंस करवा के कम कीमत में भी अपना बना सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी टीवीएस शोरूम मैं जाकर फाइनेंस और ईएमआई के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी।
ये भी पढ़े-
पॉकेट मनी से खरीदें Honda Shine 100 बाइक, कम कीमत में मिलेगा ज्यादा माइलेज



