1.5  लाख वाला Bajaj Pulsar N160 मात्र 2,464 रुपए की आसान मंथली किस्त पर खरीदें 

MAHIMA GUPTA
3 Min Read
Bajaj Pulsar N160
WhatsApp Redirect Button

Bajaj Pulsar N160 : अगर आप एक स्टाइलिश, पावरफुल और किफायती बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Bajaj Pulsar N160 आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है। खास बात यह है कि लगभग 1.5 लाख रुपये की इस दमदार बाइक को अब आप आसान EMI प्लान के जरिए मात्र 2,464 रुपये की मंथली किस्त पर अपना बना सकते हैं। बजाज की यह बाइक युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है, क्योंकि इसमें स्पोर्टी लुक, एडवांस फीचर्स और दमदार माइलेज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है।

Bajaj Pulsar N160 का फीचर्स

Bajaj Pulsar N160 को आधुनिक तकनीक और सेफ्टी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 37mm के गोल्डन अपसाइड डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं, जो बेहतर हैंडलिंग और स्मूद राइड का अनुभव देते हैं। वहीं पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है, जो खराब सड़कों पर भी आरामदायक सफर सुनिश्चित करता है।

सेफ्टी के मामले में यह बाइक काफी मजबूत है। इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ फ्रंट में 300mm और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिससे गीली या फिसलन भरी सड़कों पर भी शानदार ब्रेकिंग मिलती है।

डिजाइन की बात करें तो इसका मस्कुलर फ्यूल टैंक, अंडरबेली एग्जॉस्ट और सिग्नेचर DRLs के साथ Bi-Functional LED प्रोजेक्टर हेडलैंप इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है, जो कॉल और SMS अलर्ट के साथ गियर पोजीशन इंडिकेटर जैसी जानकारी दिखाता है।

Bajaj Pulsar N160 इंजन और माइलेज

Bajaj Pulsar N160 में 164.82cc का ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 16 PS की पावर और 14.65 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन शहर और हाईवे दोनों जगहों पर स्मूद और पावरफुल परफॉर्मेंस देता है।

माइलेज की बात करें तो यह बाइक रियल कंडीशन में करीब 45-50 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है, जबकि ARAI के अनुसार इसका माइलेज 51.6 किमी/लीटर तक है। ऐसे में यह बाइक पावर और माइलेज का संतुलित विकल्प बन जाती है।

Bajaj Pulsar N160 Price & EMI

कीमत की बात कर लिया जाए तो इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹1,46,437 है। अगर आपके पास पूरा बजट नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं है। आप इसे लगभग ₹78,197 के डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको केवल ₹2,464 प्रति माह की EMI 36 महीनों तक चुकानी होगी।

Maruti Suzuki S-Presso: कम बजट में SUV जैसा स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस

पापा की परियों की पहली पसंद बनी Lectrix SX25 इलेक्ट्रिक स्कूटर, सस्ती कीमत में मिलेगा दमदार रेंज

₹65,000 की शुरुआती कीमत में 320KM रेंज वाला OLA S1 X बना लोगों की पहली पसंद, जानें फीचर्स और कीमत

 स्कूल और ट्यूशन जाने वाले बच्चों के लिए Hero Lectro H8 इलेक्ट्रिक साइकिल है बिल्कुल परफेक्ट 

WhatsApp Redirect Button
Share This Article
Leave a Comment