Electric Bike : लकड़ी के फ्रेम वाली अनोखी ई-बाइक हुई लॉन्च, फुल चार्ज में चलती हैं 80 किलोमीटर, जानें कीमत 

MAHIMA GUPTA
3 Min Read
Electric Bike
WhatsApp Redirect Button

Electric Bike : इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में एक अनोखा और इनोवेटिव कदम सामने आया है। ऑस्ट्रिया की एक स्टार्टअप कंपनी ने लकड़ी के फ्रेम से बनी अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक ‘ईअर्बन’ (Eurban) लॉन्च की है। यह ई-बाइक न सिर्फ अपने शानदार डिजाइन के लिए चर्चा में है, बल्कि इसके निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री इसे बाकी इलेक्ट्रिक बाइकों से बिल्कुल अलग बनाती है।

लकड़ी से बना हैं मजबूत और प्रीमियम फ्रेम

कंपनी ने इस ई-बाइक का पूरा फ्रेम लकड़ी से तैयार किया है, जिसमें लैमिनेटेड एश वुड (Ash Wood) और वॉलनट वुड (Walnut Wood) का इस्तेमाल किया गया है। इसे पूरी तरह हाथ से बनाया गया है, जिससे हर बाइक में एक यूनिक फिनिश देखने को मिलती है। कंपनी का दावा है कि एश वुड काफी मजबूत और लचीली होती है, जो सड़क के झटकों को एल्युमीनियम फ्रेम की तुलना में बेहतर तरीके से अवशोषित कर सकती है। वहीं, वॉलनट वुड बाइक को प्रीमियम और क्लासी लुक देता है।

बैटरी और रेंज

इस ई-बाइक में 350 वॉट-ऑवर (Wh) की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने पर लगभग 80 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। यह रेंज शहरी उपयोग के हिसाब से काफी बेहतर मानी जा रही है। साथ ही, इसमें आधुनिक इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम लगाया गया है, जो स्मूथ और शांत राइडिंग अनुभव प्रदान करता है।

दो मॉडल में हैं उपलब्ध

कंपनी ने ‘ईअर्बन’ को दो अलग-अलग मॉडल्स में पेश किया है – बेसिक और परफॉर्मेंस। बेसिक मॉडल का वजन 18.5 किलोग्राम है, जबकि परफॉर्मेंस मॉडल थोड़ा हल्का है और इसका वजन 16.5 किलोग्राम रखा गया है। वजन में यह अंतर इसके कंपोनेंट्स और परफॉर्मेंस फीचर्स के कारण है।

कीमत

कीमत की बात करें तो बेसिक मॉडल की कीमत करीब 4.4 लाख रुपए रखी गई है, जबकि परफॉर्मेंस मॉडल की कीमत लगभग 5.5 लाख रुपए तक जाती है। इस प्राइस रेंज में यह ई-बाइक प्रीमियम सेगमेंट में आती है और खास तौर पर उन ग्राहकों को टारगेट करती है, जो यूनिक डिजाइन और इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं।

 स्कूल और ट्यूशन जाने वाले बच्चों के लिए Hero Lectro H8 इलेक्ट्रिक साइकिल है बिल्कुल परफेक्ट 

Royal Enfield Guerrilla 450 दमदार इंजन और स्टाइलिश लुक के साथ मार्केट में मचा रही धूम 

हर युवाओं की पसंद बनी Maruti Swift, कीमत मात्र 5.79 लाख रुपये, देखें डिटेल्स

25.4 km/l का शानदार माइलेज देती है Tata Nano, कीमत मात्र 2.05 लाख रुपये

WhatsApp Redirect Button
Share This Article
Leave a Comment