Tvs Sport Self Start ES+: भारत की प्रमुख टू-व्हीलर निर्माता कंपनी TVS मोटर ने अपनी TVS Sport मोटरसाइकिल का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। शानदार माइलेज के साथ-साथ ऐसे कई अनेकों फीचर्स दिए गए हैं जो आज के युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आज की इस लेख में हम आपको Tvs Sport Self Start ES+ बाइक के बारे में बताएंगे जो 90 km/h की टॉप स्पीड से चलती है।
Tvs Sport Self Start ES+ के फीचर्स
इस बाइक में फ्रंट टेलीस्कॉपिक फोर्क्स और रियर में दो शॉक ऐब्जॉर्बर, 5-स्पोक एलॉय व्हील, ट्यूबलेस टायर्स, और दोनों तरफ ड्रम ब्रेक जिससे ब्रेकिंग भी शानदार रहती है। USB टाइप चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड इंजन कटऑफ और टैंक की नई ग्राफिक्स, आराम और सेफ्टी के नए स्टैंडर्ड सेट करते हैं।
Tvs Sport Self Start ES+ इंजन और माइलेज
इस मोटरसाइकिल की इंजन की बात करें तो इसमें 109.7cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है. जो 8.08 bhp की पीक पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. टीवीएस स्पोर्ट को 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, इस बाइक की माइलेज 80 किमी प्रति लीटर है।
Tvs Sport Self Start ES+ की टॉप स्पीड
TVS Sport Self Start ES+ (110cc) की टॉप स्पीड लगभग 90 किमी प्रति घंटा (kmph) है। यह बाइक अपने 109.7 cc इंजन के साथ बेहतरीन माइलेज और स्मूथ परफॉर्मेंस देती है, जो कम्यूटर सेगमेंट में तेज गति और ईंधन की बचत का अच्छा संतुलन प्रदान करती है।
Tvs Sport Self Start ES+ की कीमत
TVS Sport Self Start ES+ (110cc) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹57,500 से ₹61,550 के बीच है। यह भारत की एक बेहद किफायती मोटरसाइकिल है। दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत (RTO+Insurance) लगभग ₹66,500 – ₹70,000 से शुरू होती है।
ये भी पढ़े-
सिंगल चार्ज में 900 KM तक दौड़ेगी BMW i3 Electric Car, जानें कब होगी भारत में एंट्री?



