Tata Tiago EV : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच Tata Motors ने अपनी किफायती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV को लॉन्च किया है। यह कार उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है, जो कम बजट में एक भरोसेमंद और फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं। शानदार डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और अच्छी रेंज के साथ यह कार शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी काफी लोकप्रिय हो रही है।
Tata Tiago EV का डिजाइन और लुक
Tata Tiago EV का डिजाइन काफी आकर्षक और मॉडर्न है। इसमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, स्लीक हेडलाइट्स और ब्लू एक्सेंट्स दिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक लुक देते हैं। इसके अलावा इसमें स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और एयरोडायनामिक बॉडी डिजाइन मिलता है, जिससे यह कार सड़क पर अलग पहचान बनाती है।
Tata Tiago EV का फीचर्स
Tata Tiago EV कार में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेक्रिंग सिस्टम मिलता है। ये कार सात इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले दोनों को सपोर्ट करता है। कार में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और क्रूज कंट्रोल का भी ऑप्शन मिलता है। इसमें अलॉय व्हील, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
Tata Tiago EV Engine and Mileage
कार दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है: एक 24 kWh की बैटरी जो 74 hp और 114 Nm प्रदान करती है, और एक 19.2 kWh की बैटरी जो 61 hp और 110 Nm प्रदान करती है। बड़ी बैटरी 5.7 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि छोटी बैटरी 6.2 सेकंड में ऐसा कर सकती है। पूरी तरह चार्ज की गई बैटरी पर कार की रेंज 190-240 किमी होने का दावा किया गया है.
Tata Tiago EV की कीमत
कीमत की बात करें तो Tata Tiago EV भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है। यह भारत की पहली और सबसे किफायती ईवी है.
