468 KM रेंज के साथ लॉन्च हुई Tata Punch EV Facelift, सनरूफ के साथ मिलेंगे कई फीचर्स, कीमत मात्र इतनी

MAHIMA GUPTA
3 Min Read
Tata Punch EV Facelift
WhatsApp Redirect Button

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर माइक्रो SUV Tata Punch EV को नए फेसलिफ्ट अवतार में पेश किया है। यह नया मॉडल स्टाइलिश डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर बैटरी ऑप्शन के साथ आता है। नई Tata Punch EV की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है। जो टॉप एंड वेरिएंट के लिए 12.59 लाख रुपये तक जाती है, आइए जानते हैं Tata Punch EV Facelift के बारे में विस्तार से

Tata Punch EV Facelift फीचर्स 

अगर फीचर्स की बात करें तो Tata का यह नया मॉडल Connected Car Technology से लैस है, जिससे ड्राइवर को नेविगेशन, रिमोट एक्सेस और गाड़ी से जुड़ी कई जानकारियां मोबाइल के जरिए मिल जाती हैं। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो व एप्पल कारप्ले जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

Tata Punch EV Facelift बैटरी और रेंज

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट (2026) दो बैटरी विकल्पों (30 kWh और 40 kWh) में आती है, जो ARAI के अनुसार क्रमशः 375 किमी और 468 किमी तक की शानदार रेंज प्रदान करती है। यह 65kW DC फास्ट चार्जर के साथ 26 मिनट में 20-80% तक चार्ज हो सकती है।

Tata Punch EV Facelift सेफ्टी फीचर्स

Tata Punch EV Facelift में सुरक्षा के लिहाज से 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, तीन-पॉइंट सीटबेल्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही आई-हाई बीम असिस्ट जैसी स्मार्ट सुविधा भी दी गई है।

Tata Punch EV Facelift कीमत 

 

Tata Punch EV Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.69 लाख है, जो टॉप वेरिएंट के लिए ₹12.59 लाख तक जाती है। यह 5 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) विकल्प चुनने पर, शुरुआती कीमत और भी कम, ₹6.49 लाख से शुरू होती है।

ये भी पढ़े –

10,000 रुपये के डाउन पेमेंट में घर लाएं चमचमाती Royal Enfield Classic 350, जानें EMI प्लान 

अगर आपको भी है अपाचे का शौक तो आज ही घर लाएं TVS Apache RTR 160 4V स्पोर्ट बाइक

WhatsApp Redirect Button
Share This Article
Leave a Comment