420KM का शानदार रेंज देती है Chery QQ3 EV, कीमत सिर्फ 8 लाख रुपये 

MAHIMA GUPTA
3 Min Read
Chery QQ3 EV
WhatsApp Redirect Button

Chery QQ3 EV: चीन की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Chery ने सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कर लॉन्च कर दी है जिसका नाम  Chery QQ3 EV है यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 420 किलोमीटर का शानदार रेंज देती है जिसकी कीमत मात्र ₹8,00,000 ते की गई है। आईए जानते हैं Chery QQ3 EV इलेक्ट्रिक कार की खासियत, वेरिएंट, लुक, डिजाइन और कीमत के बारे में विस्तार से

Chery QQ3 EV इंटीरयर और फीचर्स

इसमें 15.6-इंच की 2.5K फ्लोटिंग सेंट्रल स्क्रीन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8155 चिप और 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। स्मार्ट फीचर्स- यह “लिंग्सी” (Lingxi) AI कॉकपिट और फाल्कन 500 इंटेलिजेंट ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के साथ आती है, जो 540° पैनोरमिक व्यू और हाई-स्पीड NOA (नेविगेशन ऑन ऑटोपायलट) को सपोर्ट करता है।

इसमें वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, स्मार्ट कलर टेंपरेचर मिरर, ब्लूटूथ की समेत काफी सारी और खूबियों के साथ ही 70 लीटर का फ्रंट ट्रंक मिल जाता है। इसमें वीइकल टू लोड (V2L) जैसे अनेको फीचर्स मिल जाते है।

Chery QQ3 EV रेंज, परफॉर्मेंस और चार्जिंग

Chery QQ3 EV में 29.48 kWh और 41.28 kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं और इनकी सिंगल चार्ज रेंज 310 किलोमीटर से लेकर 420 किलोमीटर तक हैं। यह एक रियर-व्हील ड्राइव कार है और इसमें 58 kW से लेकर 90 kW पावर विकल्प मिलते हैं। Chery की यह सस्ती इलेक्ट्रिक कार फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और सिर्फ 16 मिनट में इसे 30 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

Chery QQ3 EV कीमत 

वहीं अगर Chery के इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत की बात की जाए तो अलग-अलग वेरिएंट की कीमत अलग-अलग निर्धारित की गई है। Chery QQ3 EV इलेक्ट्रिक कार को 4 अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया है। इसके 310 km लव एडिशन की कीमत 8 लाख रुपये है। वहीं, 310 km शेयर एडिशन की कीमत 9.26 लाख रुपये है। 420 km लव एडिशन की कीमत 9.4 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट 420 km शेयर एडिशन की कीमत 10.76 लाख रुपये है।

ये भी पढे –

SS Bikes Phantom Electric Cycle : इतनी सस्ती साइकिल और 75KM रेंज! खरीदने वालों की लग गई लाइन

पापा की परियों की फेवरेट बनी Honda Activa 6G, स्टाइलिश लुक जो दिल जीत ले

WhatsApp Redirect Button
Share This Article
Leave a Comment