33.50 लाख रुपये Ex-Showroom की कीमत के साथ भारत में लॉन्च हुई BMW M 1000 R

MAHIMA GUPTA
3 Min Read
BMW M 1000 R
WhatsApp Redirect Button

16 मार्च 2026 को BMW M 1000 R भारत में 33.50 लाख रुपये (Ex-Showroom) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हो चुकी है। यह BMW Motorrad की एक हाई-परफॉर्मेंस सुपर नेकेड (Streetfighter) बाइक है, जिसे खास तौर पर स्पीड और प्रीमियम बाइकिंग अनुभव के लिए बनाया गया है। ये बाइक दिखने में जितना ज्यादा शानदार है उतनी ही ज्यादा शानदार इसके परफॉर्मेंस भी है।

BMW M 1000 R इंजन, माइलेज और टॉप स्पीड 

2024 BMW M1000R First Ride & Review!!!

BMW M 1000 R में एस 1000 आरआर सुपरबाइक के इंजन पर आधारित 999 सीसी का इनलाइन चार-सिलेंडर इंजन लगा है। यह इंजन 210 हॉर्सपावर की शक्ति और 113 एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। बाइक में Six-speed transmission system और clutchless gear shifting के लिए क्विक शिफ्टर दिया गया है। वहीं अगर इस बाइक के टॉप स्पीड की बात करें तो यह बाइक 280 किमी/घंटा की  रफ्तार से दौड़ती है। BMW M 1000 R का माइलेज 15.38 किमी प्रति लीटर है।

BMW M 1000 R फीचर्स 

BMW M 1000 R में कई मॉडर्न और बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम बाइक बनाते हैं. इस बाइक में एलईडी लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और खास M Logo दिया गया है, जो इसके स्पोर्टी लुक को और बेहतर बनाता है. इसके साथ ही इसमें M कार्बन व्हील्स भी मिलते हैं. राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Race Pro 1, 2 और 3 जैसे अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. साथ ही इसमें 6-एक्सिस सेंसर के साथ डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं. इसके अलावा हीटेड ग्रिप और यूएसबी चार्जर जैसी फीचर्स भी दी गई हैं।

BMW M 1000 R कीमत 

भारत में BMW M 1000 R की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹33.00 लाख से ₹33.50 लाख है। इसके टॉप-एंड कॉम्पिटिशन वेरिएंट की कीमत ₹38 लाख तक जा सकती है, जबकि ऑन-रोड कीमत RTO और इंश्योरेंस मिलाकर ₹40 लाख से अधिक हो सकती है।

यामाहा को टक्कर देने आई Tvs Sport Self Start ES+ बाइक, मिलेगा फीचर्स दमदार, माइलेज शानदार

27 नवंबर को लॉन्च होगी Mahindra XEV 9S EV, देखें डिटेल

WhatsApp Redirect Button
Share This Article
Leave a Comment