OMOWAY OMO X: आ गयी दुनिया की पहली सेल्फ-बैलेंसिंग बाइक, अब गिरने का डर खतम

MAHIMA GUPTA
3 Min Read
OMOWAY OMO X
WhatsApp Redirect Button

दुनिया तेजी से स्मार्ट टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रही है और अब इसका असर दोपहिया वाहनों पर भी साफ दिखने लगा है। इसी कड़ी में OMOWAY OMO X एक ऐसी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर है जिसे दुनिया की पहली सेल्फ-बैलेंसिंग बाइक बताया जा रहा है। यह बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जिन्हें बाइक चलाने में बैलेंस करने या गिरने का डर होता है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बाइक सेल्फ-बैलेंसिंग बाइक है जो खुद ब खुद बैलेंस करती है आईए जानते हैं OMOWAY OMO X के बारे में विस्तार से

Omoway Omo X: The Shape-Shifting Scooter-Bike of the Future

OMOWAY OMO X रेंज और टॉप स्पीड 

वहीं अगर इस बाइक के रेंज की बात करें तो OMOWAY OMO Xएक बार फुल चार्ज करने पर 200+ किमी तक की शानदार रेंज प्रदान करती है। एवं इसकी टॉप स्पीड अधिकतम 110 किमी/घंटा तक है। इसके अलावा इस बाइक को प्री-ऑर्डर करने पर, इसके बैटरी पर 7 साल तक की वारंटी की बात कही गई है।

OMOWAY OMO X फीचर्स 

  • यह एक “स्टारशिप” से प्रेरित है, जिसमें LED “सेबरलाइट्स” (सबेरलाइट्स) और एक बड़ा डैशबोर्ड स्क्रीन है।
  • सेल्फ-बैलेंसिंग (Self-Balancing): एयरोस्पेस-ग्रेड गाइरोस्कोप तकनीक से यह बाइक रुके होने पर भी नहीं गिरती है, जो नए राइडर्स के लिए सुरक्षित है।
  • ऑटोनॉमस फीचर्स (Autonomous Features): यह खुद ड्राइव कर सकती है, पार्क हो सकती है, और एक बार चार्जिंग स्टेशन पर खुद को पार्क कर सकती है।
  • मल्टी-फॉर्म और मॉड्यूलर डिजाइन: यह स्कूटर, स्ट्रीट और क्रूजर (GT) मोड में कन्वर्ट हो सकती है, जिसमें interchangeable बॉडी पैनल मिलते हैं।
  • परफॉरमेंस और रेंज: 110 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और 200+ किमी (WMTC) तक की रेंज।
  • एक्टिव सेफ्टी (Active Safety): इसमें AI-संचालित कैमरा और सेंसर लगे हैं, जो गीली सतह पर स्लिप रोकने, कर्व असिस्टेंस और आपातकालीन बाधा से बचने (collision avoidance) में मदद करते हैं।
  • टेक्नोलॉजी: अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो होल्ड, हिल होल्ड कंट्रोल, और मोबाइल ऐप सपोर्ट।

OMOWAY OMO X कीमत और लॉन्चिंग डेट 

OMOWAY OMO X बाइक की कीमत और लॉन्चिंग डेट की बात की जाए तो कंपनी इस बाइक को आधिकारिक तौर पर इसे मई 2026 के अंत में जकार्ता के बाजार में  लॉन्च कर सकती है। OMOWAY OMO X बाइक की अनुमानित कीमत लगभग $3,800 (लगभग ₹3,15,000 – ₹3,20,000) के आसपास होने की उम्मीद है। यह अत्याधुनिक तकनीक-युक्त वाहन 2026 में इंडोनेशिया में लॉन्च होने वाला है।

ये भी पढ़े-

33.50 लाख रुपये Ex-Showroom की कीमत के साथ भारत में लॉन्च हुई BMW M 1000 R

यामाहा को टक्कर देने आई Tvs Sport Self Start ES+ बाइक, मिलेगा फीचर्स दमदार, माइलेज शानदार

WhatsApp Redirect Button
Share This Article
Leave a Comment