BYD Atto 1: इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में BYD अब एक नई किफायती और दमदार कार लेकर आई है जिसका नाम BYD Atto 1 है। यह कार कम कीमत में लंबी रेंज और शानदार फीचर्स देने का दावा करती है, जिससे यह भारतीय बाजार में काफी ज्यादा जानी-मानी कार बन चुकी है, यह कार करीब 380 किलोमीटर (NEDC) तक चल सकती है, जो इस बजट सेगमेंट में काफी बेहतर मानी जा रही है। आईए जानते हैं BYD Atto 1 के बारे में विस्तार से
BYD Atto 1 बैटरी, परफॉर्मेंस और रेंज
BYD Atto 1 एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है, जो 30.08 kWh और 38.88 kWh के बैटरी विकल्पों के साथ आती है, यह कार लगभग 380 किमी (NEDC) की रेंज प्रदान करती है। इसमें 74 HP (55kW) की फ्रंट मोटर है जो 0-50 kmph की रफ्तार 4.9 सेकंड में पकड़ती है। यानि ये कार 4.9 सेकंड में 380Km की रेंज देती है।
आपकी जानकरी के लिए बता दें कि ये कार (DC चार्जर पर) लगभग 30 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाता है।
- मोटर: फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर।
- पावर: 74 हॉर्सपावर (55kW) और 135Nm का टॉर्क।
- एक्सेलेरेशन: 0-50 kmph की रफ्तार 4.9 सेकंड से कम समय में।
- ड्राइविंग मोड: इको, नॉर्मल और स्पोर्ट।
BYD Atto 1 फीचर्स
BYD Atto 1 में कई आधुनिक और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और स्मार्टफोन इंटीग्रेशन मिलता है। सेफ्टी के लिए मल्टीपल एयरबैग्स, ABS, EBD और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और प्रीमियम इंटीरियर डिजाइन इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
BYD Atto 1 कीमत
वहीं अगर BYD Atto 1 कार की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस कार को थाईलैंड में लॉन्च किया है. जहां इसकी कीमत 4,29,900 बात (थाईलैंड की करेंसी) से शुरू होती है. भारतीय रुपयों में ये कीमत लगभग 12.32 लाख रुपए है।
ये भी पढ़े-
रामनवमी के मौके पर मात्र 9000 में मिल रही है 115 की रेंज वाली Ather 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर
कल लॉन्च होगी 2026 Guerrilla 450, मिलेगा जबरजस्त फीचर्स, जानिए कीमत



