1 महीने की सैलरी में घर लाएं 100KM की माइलेज देने वाली Roadlark Electric Cycle

MAHIMA GUPTA
4 Min Read
Roadlark Electric Cycle
WhatsApp Redirect Button

Roadlark Electric Cycle : जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि इस समय पेट्रोल और डीजल की काफी  किलत चल रही है ऐसे में इलेक्ट्रिक साइकिल या इलेक्ट्रिक गाड़ियां आज के समय में एक अच्छा विकल्प बन चुका है लोग अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. अब लोग सस्ते और इको-फ्रेंडली विकल्प की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में Roadlark Electric Cycle एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है। यह इलेक्ट्रिक साइकिल कम खर्च में लंबी दूरी तय करने की क्षमता रखती है, जिससे यह आम लोगों के बजट में आसानी से फिट बैठती है। इस साइकिल में मिलने वाले सभी जानकारी इस लेख में बताई गई है…

Roadlark Electric Cycle में मिलते हैं कई फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक साइकिल में आपको कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें बैटरी लेवल, स्पीड और दूरी की जानकारी आसानी से मिल जाती है। साथ ही इसमें LED हेडलाइट, मजबूत फ्रेम और आरामदायक सीट दी गई है, जो लंबी दूरी के सफर को भी आसान बनाती है। इसके अलावा इसमें पेडल असिस्ट सिस्टम भी मिलता है, जिससे बैटरी के साथ-साथ पैडलिंग का भी विकल्प रहता है। यह कोल्ड रोल्ड स्टील फ्रेम के साथ आती है और इसमें 26-इंच के नायलॉन टायर दिए गए हैं। इसके अलावा बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें आगे और पीछे डुअल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

Roadlark Electric Cycle
Roadlark Electric Cycle

Roadlark Electric Cycle में मिलता है बड़ा बैटरी पैक

Roadlark इलेक्ट्रिक साइकिल में पावरफुल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबी दूरी तय करने में सक्षम है। टॉप मॉडल में दो बैटरियों का संयोजन होता है—एक 5.2 Ah की फिक्स्ड बैटरी (फ्रेम के अंदर) और एक 8.7 Ah या 14.5 Ah की रिमूवेबल बैटरी दी गयी हैं. बैटरी को आसानी से हटाकर चार्ज किया जा सकता है, जिससे घर या ऑफिस कहीं भी चार्जिंग में सुविधा मिलती है। इसकी बैटरी चार्ज होने में लगभग 3 से 5 घंटे का समय लगता है।

Roadlark Electric Cycle का माइलेज

Roadlark Electric Cycle की सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार माइलेज है। यह साइकिल एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 100 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। यही कारण है कि Roadlark इलेक्ट्रिक साइकिल देरी इस्तेमाल के लिए एक किफायती विकल्प है.

Roadlark Electric Cycle की कीमत

कीमत की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक साइकिल आम आदमी के बजट को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई है। जानकारी के लिए बता दे की इस इलेक्ट्रिक साइकिल को  Nexzu Mobility नाम की कंपनी द्वारा लांच की गई है इसकी शुरुआती कीमत लगभग 42,000 रूपये है। इतनी कीमत में यह साइकिल एक महीने की सैलरी में आसानी से खरीदी जा सकती है, जिससे यह युवाओं और नौकरीपेशा लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

नए अंदाज में आई Yezdi Roadster, मिलते हैं LED हेडलैंप जैसे कई आधुनिक फीचर्स

दमदार इंजन और स्मार्ट फीचर्स के साथ मार्केट में धूम मचा रही Bajaj Pulsar 220F बाइक

कल लॉन्च होगी 2026 Guerrilla 450, मिलेगा जबरजस्त फीचर्स, जानिए कीमत

रामनवमी के मौके पर मात्र 9000 में मिल रही है 115 की रेंज वाली Ather 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर 

WhatsApp Redirect Button
Share This Article
Leave a Comment