BMW i3 Electric Car: BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान i3 को पेश किया है, जो कंपनी के नए Neue Klasse प्लेटफॉर्म पर बनी है जो सिंगल चार्ज में 900 KM तक दौड़ेगी। ये इलेक्ट्रिक कार 469 हॉर्सपावर और 645 Nm टॉर्क देती है, आइये जानते हैं BMW i3 Electric Car की भारत में एंट्री कब होगी…

BMW i3 Electric Car की परफॉर्मेंस और रेंज
BMW i3 में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं, जो फ्रंट और रियर एक्सल पर लगे हैं. इससे कार को ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) मिलता है. यह 463 hp की पावर और 633 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इतनी पावर के साथ यह एक परफॉर्मेंस सेडान का एक्सपीरियंस देती है. कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज करने पर 900 किलोमीटर तक की रेंज (WLTP) दे सकती है, जो इस सेगमेंट में काफी दमदार है।
BMW i3 Electric Car चार्जिंग और टेक्नोलॉजी
BMW i3 में 800-वोल्ट आर्किटेक्चर दिया गया है, जिसकी वजह से यह कार बेहद फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें 400 kW तक DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है, जिससे यह सिर्फ 10 मिनट में लगभग 400 किलोमीटर तक की रेंज ऐड कर सकती है. इसके अलावा इसमें नई टेक्नोलॉजी भी दी गई है। हालाँकि कंपनी ने अभी बैटरी की कुल क्षमता (Capacity) का खुलासा नहीं किया है।

BMW i3 Electric Car फीचर्स
इस कार में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, BMW Panoramic Vision डिस्प्ले, 3D हेड-अप डिस्प्ले (ऑप्शनल), 17.9-इंच बड़ा टचस्क्रीन सेटअप ड्राइविंग को ज्यादा आसान और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बनाता है।
BMW i3 Electric Car कीमत और लॉन्च डेट
भारत में नई BMW i3 इलेक्ट्रिक सेडान (2026 मॉडल) एक प्रीमियम लक्ज़री कार है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1 करोड़ (ex-showroom) से शुरू होने की उम्मीद है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन 2027 की शुरुआत में इसके आने की संभावना है।
ये भी पढ़े-
मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये Honda की सस्ती बाइक, 65,000 रुपये में खरीदें



