मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये Honda की सस्ती बाइक, 65,000 रुपये में खरीदें

MAHIMA GUPTA
2 Min Read
Honda Shine 100
WhatsApp Redirect Button

अगर आप भी बाइक खरीदना चाहते हैं और आपका बजट ज्यादा नहीं है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको Honda के एक ऐसी बाइक के बारे में बताने वाले हैं जिसे आप ₹70000 से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं, हम बात कर रहे हैं Honda Shine 100 के बारे में जो 70 kmpl तक का शानदार माइलेज देता है।

Honda Shine 100 इंजन और माइलेज 

Honda Shine 100
Honda Shine 100

Honda Shine 100 बाइक के इंजन और माइलेज की बात की जाए तो हौंडा के इस मोटरसाइकिल में 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है। यह इंजन 7.28 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। और Honda Shine 100 बाइक 55 से 65 km/l तक का माइलेज देने में सक्षम है

Honda Shine 100 फीचर्स 

Honda Shine 100 एक किफायती और भरोसेमंद कम्यूटर बाइक है, जो यह 4-स्पीड गियरबॉक्स और फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आती है, इस बाइक में CBS (कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जबकि सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर मिलता है, जो खराब सड़कों पर भी आरामदायक राइड देता है। इसका डिजाइन सिंपल और क्लासिक है, जिसमें हैलोजन हेडलाइट, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लंबी सीट और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

Honda Shine 100 की कीमत 

Honda Shine 100 की कीमत करीब ₹65,000 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और ऑन-रोड लगभग ₹75,000 तक जाती है। अगर आप इसे EMI पर खरीदते हैं, तो ₹10,000–₹15,000 डाउन पेमेंट देने के बाद बाकी रकम पर 2–3 साल के लिए लोन मिल सकता है, जिसमें लगभग ₹2,000–₹2,800 प्रति महीने की EMI बनती है।

इन्तजार ख़त्म, नए अवतार में आ गई Renault Duster 2026 कार, 360-डिग्री कैमरा के साथ मिलेंगे कई नए फीचर्स

WhatsApp Redirect Button
Share This Article
Leave a Comment